रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर। गुरुवार सुबह हल्की बारिश के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई। हालांकि, बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33.0 तथा न्यूनतम तापमान 24.4 दर्ज किया गया। शुक्रवार को बूंदाबादी के आसार हैं। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों में भी मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। 19 से 21 अप्रैल को 7 से 8 मिमी. बारिश होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.