रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप में अपनी मां के साथ किराए पर रह रही बरेली की एक युवती ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम मटकापुर थाना भुता बरेली निवासी 18 वर्षीय नेहा पुत्री खुशीराम अपनी मां गुड्डी देवी के साथ ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में किराए पर रहती थी। नेहा अपनी मां के साथ सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। नेहा के पिता और दो भाई गांव में ही रहते हैं। मां ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह फैक्ट्री चली गईं। इसके बाद नेहा ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब वह रात आठ बजे घर पहुंचीं तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.