रुद्रपुर, जनवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को अंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। यहां से महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी पहुंचीं, जहां कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। तख्तियों पर 'कांग्रेस सबूत बताओ', 'दिवंगत बिटिया की आत्मा को मत सताओ', 'अंकिता की आत्मा को सताना बंद करो' जैसे नारे लिखे हुए थे। विधायक शिव अरोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.