खटीमा, मई 27 -- उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में खटीमा के चारूबेटा के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की। पुलिस की बात मानें तो आरोपी पति ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद डीजल से उसके शव को आग लगा दी। हत्याकांड को अंजाम देने का कारण उसने पत्नी पर शक होना बताया। जबकि पुलिस की जांच में आरोपी पति के ही किसी अन्य महिला से संबंध होना पाए गए हैं। इसका विरोध करना ही हत्या का कारण बना। बीते शनिवार को घर से करीब 400 मीटर दूर जंगल में 34 वर्षीय अनीता पत्नी सुरेश निवासी नई बस्ती चारूबेटा खटीमा का 90 प्रतिशत जला हुआ शव मिला था। मृतका के भाई रामानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.