रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकट उत्सव के मौके पर गांधी कॉलोनी से वार्षिक रूप से आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित इस शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से रामायण के जीवनदर्शन को प्रदर्शित किया गया। शोभायात्रा में सहभागी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और भव्य सजावट के साथ शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर रथ, ढोल-नगाड़ों की थाप और भजन-संकीर्तन ने वातावरण को धार्मिक उल्लास से भर दिया। स्थानीय लोग और बच्चे भी शोभायात्रा का हिस्सा बने, जिससे यह उत्सव हर उम्र के लोगों के लिए यादगार बन गया। समिति के संरक्षक महावीर प्रसाद सक्रिनिया, अध्यक्ष मुकेश राजोरिया, भरत चांदीलिया, सन्नी रजिर...