रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते छह दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे रुद्रपुरवासियों को शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। शुक्रवार को पारा करीब 6.5 डिग्री लुढ़क गया। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश करीब पौन घंटे तक रुक-रुककर होती रही, जिससे तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में भी बूंदाबांदी हुई। अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बारिश के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से बेहाल रुद्रपुरवासि...