रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। धर्मपुर गांव में सुचेतना संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और जागरूकता अभियान के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा की पत्नी गीता शर्मा रहीं। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, संत अन्ना चर्च के फादर कंकिया, समाज सेविका सिस्टर शारदा, ग्राम प्रधान सर्बजीत कौर और सुचेतना संस्था की सपना भी उपस्थिति रहीं। महिला दिवस का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। महिलाओं और बालिकाओं ने नृत्य, जागृति गीत, प्रार्थना नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिला अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि गीता शर्मा ने महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर स...