रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर। धर्मपुर गांव में सुचेतना संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता अभियान के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा की पत्नी गीता शर्मा रहीं। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, संत अन्ना चर्च के फादर कंकिया, समाज सेविका सिस्टर शारदा और ग्राम प्रधान सर्बजीत कौर, सुचेतनख कार्यकत्री सपना ने भी उपस्थिति रही। महिला दिवस का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।महिलाओं और बालिकाओं ने नृत्य, जागृति गीत, प्रार्थना नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए...