अयोध्या, मार्च 17 -- धर्मनगर , अयोध्या। जनपद के रुदौली में होली के दिन एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। जहां एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग रंगों की होली खेल रहे थे। कुछ मुस्लिमों ने हिंदू दोस्तों के के घर जाकर होली की बधाई दी और रोजा खोलने के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाया। यह रवायत लंबे समय से चली आ रही है और यहां के लोग इसे बहुत महत्व देते हैं। रुदौली दरगाह शरीफ से ताल्लुक रखने वाले शाह मसूद हयात गजाली मियां और इरफान खान ने पूर्व विधायक चंद्र कुमार त्रिवेदी भल्लू भैय्या के यहां पंडित शरद कुमार त्रिवेदी के घर पहुंचकर गले मिलकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इसी तरह रूमी मियां ने रामनगर मे संदीप चौरसिया के यहां पहुंचकर होली की बधाई दी। मो. रफी ने संदीप कुमार को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। दरगाह शरीफ से ताल्लुक रखने वाले वाले गजाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.