अयोध्या, मार्च 15 -- धर्मनगर। रूदौली में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर आर्य समाज द्वारा वैदिक यज्ञ एवं होली मिलन आयोजित किया गया। यज्ञाचार्य राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने आषाढ़ी नव सश्येस्टि होली की विशेष आहुति यज्ञ कुंड में प्रदान कराई। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने किया। इस दौरान राजेश गुप्त, रवि कुमार, राज किशोर सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, देवेश अग्रवाल, आशीष वैश्य, विपिन गुप्त व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...