रुडकी, जनवरी 20 -- सिविल अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ऑर्थोपेडिक ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को लंबे इंतजार के बाद भी उपचार नहीं मिल सका। वजह यह रही कि अस्पताल में तैनात दो हड्डी रोग विशेषज्ञों में से एक डॉक्टर राजकुमार अवकाश पर थे, जबकि दूसरे ऑर्थो सर्जन डॉ. सतीश कुमार की ड्यूटी दिव्यांग शिविर में लगी हुई थी। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में हड्डी रोगियों की भीड़ लगी रही। कई बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आए मरीज घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर के न मिलने से उन्हें बिना इलाज लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...