रुडकी, जनवरी 31 -- सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल को एक सर्जन और एक एनेस्थेटिक चिकित्सक मिल गया है। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात सर्जन डॉ. गार्गी त्यागी और एनेस्थेटिक डॉ. पल्लवी वर्मा का अटैचमेंट रुड़की सिविल अस्पताल में कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों चिकित्सक एक-दो दिन के भीतर अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...