रुडकी, फरवरी 17 -- रुड़की, संवाददाता। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के 23 सदस्य पदों के लिए आयोजित चुनाव में मंगलवार को रुड़की के रामनगर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में वकील मतदान के लिए पहुंचने लगे, जिससे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। पूरे प्रदेश में कुल 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से रुड़की तहसील क्षेत्र से नौ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रामनगर कोर्ट परिसर में छह मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 1246 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.