रुडकी, फरवरी 27 -- रुड़की में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को 21 लोगों ने दावेदारी की है। जिला कार्यालय पहुंचे पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर दावेदारों की स्थिति जानी। इस दौरान कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। भाजपा में मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। रुड़की पहुंचे पर्यवेक्षकों में शैलेन्द्र विष्ट जिला चुनाव अधिकारी, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी और दर्जाधारी मंत्री बलजीत सोनी ने जिलाध्यक्ष पद के 21 दावेदारों के लिए सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायकों से रायशुमारी की गई। सभी ने अपने पसंदीदा दावेदार का नाम पर्यवेक्षकों के सामने लिया।...