रुड़की, अगस्त 18 -- रुड़की के सालियर बाईपास के समीप रविवार को पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। इसमें वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। किशोर के अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में वह फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद एसपी देहात मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंग नहर कोतवाली पुलिस रविवार की देर रात सालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बुलेट बाइक आई नजर आई। पुलिस को संदेह हुआ जिसके बाद उसने बाइक रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पांव में गोली लग गई। बदमाश बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.