रुडकी, जुलाई 14 -- सोमवार को सुबह के समय तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इस बारिश से उमस और गर्मी से मामूली राहत जरूर मिली। अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। पिछले पांच दिन से गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल था। सोमवार को सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकल आई। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश नौ मिली मीटर दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.