रुडकी, जून 20 -- शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम अब नालों के मलबे से गड्ढे भर रहा है। वार्ड नंबर 37 के वाल्मीकि बस्ती रामनगर में निगम के कर्मचारी शुक्रवार को नालों के मलबे से गड्ढा भरते हुए मिले। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बारिश शुरू होते ही इन जगहों पर किचड़ और फैल जाएगा। रामनगर के वाल्मीकि बस्ती में काफी समय से सड़क टूटी पड़ी थी। आवाजाही में लोगों को दिक्कतें हो रही थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए नगर निगम की टीम टूटी सड़क की मरम्मत कराने का शॉर्ट कट तरीका अपना लिया है। शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी नालों से निकला मलबा सड़क के गड्ढों में भरकर ठीक करते हुए मिले। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क के गड्ढों को तारकोल या ईंट- पत्थर के मलबे की मदद से भरना च...