रुडकी, अगस्त 14 -- भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को रुड़की विधानसभा के सुभाष गंज मंडल में मंडल स्तर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सभी लोगों को उनके घर और प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा सभी विधानसभाओं में निकाली जा रही है। इसी क्रम में रुड़की सुभाष गंज मंडल में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत रुड़की काली माता मंदिर से लेकर नगर निगम चौक तक यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के मंडल संयोजक व जिला सह संयोजक को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.