रुडकी, मई 29 -- देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने उनके नाम से गुरुवार को एक द्वार का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। पश्चिमी अंबर तालाब में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि देवी अहिल्या द्वारा न्यायप्रिय शासन, सामाजिक सुधार, धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, शिक्षा के प्रसार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए कार्य सर्वसमाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.