देहरादून, जनवरी 22 -- रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने गोल चौराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिशान पुत्र फुरकान (27 वर्ष) और हिमांशु पुत्र सोमपाल (25 वर्ष), दोनों निवासी ढंडेरा, साबरी मस्जिद के पास, थाना कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...