अमरोहा, दिसम्बर 23 -- अमरोहा। मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब, दिल्ली ने रुड़की क्रिकेट क्लब को छह रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अंत तक रोमांच बना रहा, लेकिन दिल्ली की टीम ने निर्णायक क्षणों में बढ़त बनाए रखी। रुड़की क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। अर्नव बुग्गा ने 69 और यथार्थ ने 34 रन की पारी खेली। रुड़की क्रिकेट क्लब की ओर से सुहैल ने चार और बिलाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रुड़की क्रिकेट क्लब ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.