रुडकी, फरवरी 4 -- ्उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रुड़की के वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. सुरजीत सिंह गांधी की नियुक्ति से स्थानीय शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। डॉ. सुरजीत सिंह वर्तमान में बीएसएम पीजी कॉलेज से जुड़े हुए हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को नए गठित अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंतर्गत लाया जाएगा। इस प्राधिकरण के माध्यम से अब अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेनी होगी और विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम भी इसी प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया जाएगा। डॉ. सुरजीत सिंह को ...