रुडकी, सितम्बर 9 -- रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की के आईसीयू वार्ड में मंगलवार को दो और मरीजों को भर्ती किया गया है। दोनों मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। उनका उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की में पांच बैड का आईसीयू वार्ड शुरू कर दिया गया है। तीन दिन पहले एक मरीज को भर्ती किया गया था। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि दो मरीजों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत में थोड़ा सुधार भी आया है। दोनों मरीजों का सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.