अल्मोड़ा, मार्च 17 -- पीएम श्री राजीकी इंटर कॉलेज हवालबाग में मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने बच्चों को भविष्य के लिए जरूरी टिप्स दिए। कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार ही विषयों का चयन करें, जिससे उन्हें सफलता हासिल करने में मदद मिल सके। प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि किस प्रकार वह परिश्रम कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को दिए मार्गदर्शन के लिए कुलपति का आभार जताया। शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। कुलपति ने अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण कर प्रयासों की सराहना की। कुलपति ने विद्यालय की वेबसाइट pmsgichawalbagh.in का विमोचन किया। यहां डॉ. ललित, टीडी भट्ट, मदन सिंह, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धोनी, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.