बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- रुचि और क्षमता के अनुसार करें कॅरियर का चुनाव: डॉ. संप्रज्ञा पावापुरी में मेधावी मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह का उद्घाटन साध्वी डॉ. संप्रज्ञा, रोहिणी, गीता जैन और दीपिका भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। डॉ. संप्रज्ञा ने कहा कि हमेशा अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर ही करियर का चुनाव करें। रोहिणी ने जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक सोच और खुश रहने को सबसे बड़ा मंत्र बताया। मौके पर प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर कौशिक सहित सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.