मऊ, अक्टूबर 1 -- मऊ। जनपद में बुधवार की दोपहर से देर शाम तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। लोगों उमसभरी गर्मी से जहां राहत मिली वहीं धरती का आंचल भी तर हो गया। खेतों में धान की फसल को भी संजीवनी मिलने से लहलहाने लगी है। बुधवार को अधिकतम 33.2 और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से जनपद के लोग तेज धूप और उमसभरी गर्मी से परेशान थे। इस बीच बादल उमड़-घुमड़ कर बीन बरसें ही लौट जा रहे थे। इससे गर्मी और बढ़ गई थी। बुधवार को दोपहर को अचानक मौसम का तेवर बदला और आसमान में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। थोडी ही देर में बारिश शुरू हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। हालांकि अधिक बारिश तो नहीं हुई लेकिन हल्की बारिश से किसानों की फसलों को संजीवनी मिली। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.