गोंडा, दिसम्बर 3 -- खरगूपुर। झालीधाम आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नरसिंह दास शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा, माखन चोरी, कंस वध, रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। कहा कि भगवान ने बाल लीला और माखन चोरी से गोपिकाओं को आनंद प्रदान किया। श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी पर श्रोताओं ने पुष्प वर्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...