अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी जोया में जसवंत सिंह मैमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहला मैच रुक्मणी क्रिकेट अकादमी और रामपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। रामपुर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें रामपुर की टीम 36 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें लकी ठाकुर ने 48 व आशीष श्रीवास्तव ने 26 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी की तरफ से अब्दुल वहाब, मोहम्मद सुभान, साकिब पाशा ने दो-दो विकेट लिए। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 20 ओवर में 134 रन बनाकर जीत लिया। इसमें हर्ष सिंह ने 59, मोहम्मद आजम ने 28 और हर्ष गौतम ने 26 रनों का योगदान दिया। रामपुर क्रिकेट अकादमी के लकी ठाकुर ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ-द-मैच अमरोहा कन्वीनर अमन लिट्ट ने रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के हर्ष सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.