प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय सिंह चौहान व विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी ने बुधवार को प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य अभियंता के सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मंडल में सेतु निगम, राष्ट्रीय मार्ग खंड व निर्माण खंड एक, दो, तीन व चार के चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा पर सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाए। इसके लिए संबंधित खंड के अधिशाषी अभियंता लगातार निगरानी करते रहे। विभागाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि 11 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है। कांवरियों की सुविधा के लिए यात्रा से संबंधित किसी भी मार्ग पर गड्ढे ना होने पाएं। कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यालय भेजी जाए। बैठक में मुख्य अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार, अधीक...