झाबुआ, जनवरी 30 -- मध्य प्रदेश के झबुआ जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। रील बनाने से रोकने पर नाबालिग पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने पति का गला घोंटकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं पूछताछ के दौरान पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मृतक का नाम कैलाश है और बताया जा रहा है कि शादी करीब एक साल हुई थी। थांदला पुलिस के लिए यह मामला एक 'ब्लाइंड मर्डर' था। दरअसल 28 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि 25 वर्षीय कैलाश का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पड़ा है, पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।​विवाद की वजह शादी का डांस और रील ​ पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। घटना वाली रात 28 जनवरी पति-पत्नी एक शादी समारो...