हरिद्वार, अगस्त 16 -- सोशल मीडिया की दीवानगी एक युवक की जिंदगी लील गई। लालढांग क्षेत्र स्थित रवासन नदी पर शुक्रवार देर शाम दोस्तों संग रील बनाने गया युवक पैर फिसलने से नदी की तेज धारा में बह गया। रातभर की मशक्कत के बाद भी पुलिस व गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह पुनः शुरू हुए अभियान में युवक का शव बरामद किया गया। हादसे की खबर से परिजनों और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार ऊदल (32) पुत्र भगवान दास, निवासी कांगड़ी (श्यामपुर) शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ रवासन नदी फॉल घूमने गया था। वहां वह झरने के पास मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी की तेज धारा में जा गिरा। देखते ही देखते वह गहराई में समा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.