बिजनौर, जुलाई 10 -- थाना शिवालाकलां के एक गांव से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। महिला के दाह संस्कार गंगा बैराज पर शामिल होने आया गांव का एक युवक नहाते समय गंगा में डूब गया। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो युवक गंगा में नहा रहे थे और एक रील बना रहा था। गोताखोरों की मदद से युवक तलाश जारी है। थाना शिवालाकलां के गांव लावदीपुर निवासी जयप्रकाश की माता के दाह संस्कार में शामिल होने आए गांव का युवक दीपक (35) पुत्र डालचंद अपने साथी के साथ गंगा में नहाने कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनका एक साथी ऊपर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। गहरे जल में जाने के कारण दीपक डूब गया। जबकि उसका साथी गंगा से बाहर निकल आया। युवक के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दीपक के डूबने की सूचना बैराज चौकी को दी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.