अमरोहा, मई 17 -- बाइक चलाने के दौरान रील बनाते समय निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक ग्रिल से टकरा गई। हादसे में संभल जिले के निवासी दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी गेंदालाल के पुत्र रूप किशोर की बारात शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरी में आई थी। बारात में शामिल होने को रूप किशोर के गांव निवासी दोस्त सत्यपाल पुत्र ठाकुर, हरि सिंह पुत्र छत्रपाल एवं पप्पू पुत्र प्रेम सिंह बाइक से आ रहे थे। बाइक चलाने के दौरान रील बनाते समय बाइक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव रुखालू के पास अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय सतपाल पुत्र ठाकुर व 35 वर्षीय पप्पू पुत्र प्रेम सिंह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.