संवाददाता, फरवरी 7 -- सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता चलन जानलेवा साबित हो रहा है। मेट्रोज से छोटे शहरों, कस्बों और गांवों तक रील बनाने वालों की भरमार में है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बांदा के बबेरू कस्बे में शुक्रवार को एक महिला ने रील के लिए सीन क्रिएट करने के चक्कर में जान गंवा दी। महिला फांसी का सीन कर रही थी। तभी अचानक गला कसने से उसकी जान चली गई। चार वर्षीय बेटी ने मां को फंदे पर लटकते देखा तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के करूइया पुरवा निवासी 27 वर्षीय मोहनी पत्नी जगदीश शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसका पति काम की तलाश में कहीं गया था। मौका देख वह हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर मोबाइल से रील बना रही थी। तभी अचानक फंदा कस जाने से उसकी मौत हो ...