मेरठ, जनवरी 21 -- मोदीनगर में संजयपुरी कॉलोनी में सोमवार देर रात रील बनाने के चक्कर में पत्नी के भोजन न बनाने पर दंपति में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काट डाली। परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले भी गाली-गलौज और मारपीट करती थी। सास की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। संजयपुरी कॉलोनी निवासी विपिन एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनकी शादी छह माह पहले मेरठ के मलियाना फाटक निवासी ईशा से हुई थी। विपिन की मां गीता का आरोप है कि बहू शराब-सिगरेट पीने की आदी थी और सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। विपिन इन आदतों का विरोध करता था, जिसे लेकर ईशा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी। सोमवार को ईशा ने कई वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले थे। रील के चक्कर में ईशा ने भोजन नहीं ...