नई दिल्ली, जुलाई 11 -- सोशल मीडिया पर फेसम होने और पैसे कमाने की लालच में रील्स की शौकीन युवा पीढ़ी खतरनाक खेल खेल रही है। कई बार जान जाने की खबरें भी आ चुकी हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा का है जहां शहर के हवाई अड्डा रनवे पर शुक्रवार की सुबह स्टंट करने और रील्स बनाने के दौरान चार युवक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक है। स्टंट करते तेज रफ्तार स्कार्पियो रनवे पर पलट गई। घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। हवाई अड्डा पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियो सवार चार युवक हवाई अड्डा के रनवे पर स्टंट का रील बना रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी मार गई। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.