बस्ती, मई 6 -- बस्ती। जिले में वर्ष 2003 में एमएलसी चुनाव के मतगणना कक्ष में घुसकर मारपीट और मतपत्र लूटने के मामले में निचली अदालत से तीन साल की हुई सजा के बाद जेल में निरुद्ध बंदी पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की भी तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन-फानन में जिला कारागार से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। आर्थो सर्जन, चेस्ट फिजीशियन और फिजीशियन की देखरेख में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड दो में भर्ती बंदी संजय प्रताप जायसवाल के पीठ में तेज दर्द और न्यूरो के साथ रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या होने पर जिला कारागार प्रशासन ने पहले स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां जिला कारागार के बंदी वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में ट्रीटमेंट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.