मैनपुरी, फरवरी 21 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा में 4383 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। सिटी कोऑर्डिनेटर डा. राम मोहन बताया कि जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 4436 परीक्षार्थियों में से 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। यह परीक्षा 80 अंकों की थी जिसे रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर और लिटरेचर में बांटा गया था। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर बैलेंस्ड था, हालांकि कई स्टूडेंट्स को रीडिंग सेक्शन में टाइम लगने वाला लगा। लिटरेचर के सवाल एनसीईआरटी थीम से काफी जुड़े रहे। कई कैंडिडेट्स को लगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.