चम्पावत, मई 26 -- पाटी। रीठा साहिब में तिरंगा सम्मान शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यार्थी, पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सोमवार को तिरंगा यात्रा के विधान सभा संयोजक सुभाष बगौली के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने सेना के पराक्रम की सराहना की। बाद में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, दीपेंद्र कुल्याल, नवीन रसीला, मोहन टिटगाई, राकेश परवाल, विनय बोहरा, चंद्रशेखर गड़कोटी, दरबान बोहरा, दिनेश भट्ट, अनीता रसीला, लक्ष्मण बोहरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...