चम्पावत, फरवरी 22 -- लोहाघाट में होली रंग महोत्सव के आयोजन को नगर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट आने की संभावनों को देखते हुए डीएम ने रामलीला कमेटी के साथ चर्चा की। रविवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया होली रंग महोत्सव 26 और 27 फरवरी को होगा। रंग महोत्सव में कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी टीमों को नियमानुसार होली की पोशाक में आना अनिवार्य होगा। इस दौरान बैठक में डीएम मनीष कुमार ने रंग महोत्सव के बारे में चर्चा की। जिसमें अध्यक्ष मेहता ने कार्यक्रम की रुपरेखा डीएम के समक्ष प्रस्तुत की। बताया कि 27 फरवरी को सीएम के लोहाघाट आने की संभावनाएं हैं। जिसके लिए महोत्सव समिति ने स्वागत की तैयारियों के अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी...