कानपुर, दिसम्बर 5 -- ट्रैफिक रेंगा तो ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से खिंचवाएं वाहन 91 के चालान तो 12 चौपहिया को किया गया सीज कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेव मोती से गोलचौराहे पुल के अंडरपास को जाने वाली सड़क यानी कि रीजेंसी अस्पताल गेट के सामने दोनों ओर के फुटपाथ पर वाहन मालिकों ने पार्किंग बना ली है। दोपहिया फुटपाथ पर तीन से चार लेन में खड़े होने से वनवे की सड़क गली बन जाती है। शुक्रवार को इस वजह से जाम लगा। टीआई सेक्टर प्रभारी मनोज सिंह ने क्रेन को मौके पर बुला बेजा खड़े 12 वाहनों को खिंचवा सीज कराया तो 91 के चालान किए। टीआई मनोज सिंह ने बताया कि फुटपाथ पर बेजा पार्किंग करने वाले दोपहिया वाहन मालिकों को हिदायत दी है कि यदि इन वाहन मालिकों ने पार्किंग का स्थल न बदला तो शनिवार से ये वाहन भी खिंचवाए जाएंगे। वजह यह है कि गोलचौराहे पुल अंडरपास से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.