देहरादून, फरवरी 22 -- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने एक समुदाय के खिलाफ दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फुंका। पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को नेहरू कॉलोनी चौक पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वो मंत्री को तत्काल मंत्री पद से हटाएं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि मंत्री ने उत्तराखंडवासियों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है। उससे प्रदेश का हर नागरिक शर्मिंदा है। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जब तक कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को पद से हटाया नहीं जाता, विरोध जारी रहेगा। मौके पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संरक्षक सुरेश चंद्र जुयाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, सुरेंद्र चौहान, प्रांजल नौडियाल, प्रमोद काला, पंकज उनियाल, मनोज कोठियाल विजय उनि...