सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- रीगा। थाना क्षेत्र के कुसमारी-बसंतपट्टी पथ में सिंघोरवा पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें बाइक सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। इसका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र के शंकर चौक निवासी अकलू पासवान के 35 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान पासवान एवं लक्ष्मण राय के 45 वर्षीय पुत्र पुकार राय के रूप में की गई। वहीं जख्मी इसी गांव के 60 वर्षीय होरिल राय मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना रीगा थाने का डायल 112 को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और दोनों मृतकों का पंचनामा तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.