सीतामढ़ी, मार्च 17 -- रीगा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने को लेकर एफआईआर कराई है। इसमें परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी अमर राय, डब्बू राय, बेचू राय, सूरज कुमार, शिवम कुमार को आरोपित किया है। बताया है कि उक्त लोग हमारे घर में घुसकर हमारे नाबालिग बेटी के साथ गलत करना चाहा। हंगामा होते ही घर के पेटी में रखे कपड़ा जेवर सहित अन्य सामान लेकर भागे जा रहा था। रोकने पर मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसकी शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पहचान शिवम कुमार व सूरज कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त मामले में प्राप्त आवेदन को लेकर केस दर्ज कर दोनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.