हजारीबाग, अक्टूबर 23 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि वित्तीय समावेशन व पुनः केवाईसी अभियान के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक के झारखंड क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने हजारीबाग जिला के सिलवार पंचायत स्थित शिविर का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने बैंक अधिकारियों और बैंकिंग संवाददाताओं बीसी से पुनः केवाईसी अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कृषक वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों का आयोजन देर शाम तक करने का सुझाव दिया। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जन-गण-मन सूत्रमंत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि जन अर्थात जनता, जिसके हित में यह अभियान चलाया जा रहा है। गण अर्थात बैंकिंग अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और मन अर्थात समर्पण, निष्ठा और मनोयोग से किए गए प्रयास।उन्होंने कहा कि यह संयुक्त प्रयास वित्तीय समावेशन अभियान को सफल बनाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.