बांदा, दिसम्बर 17 -- पैलानी संवाददाता। तहसील के खप्टिहाकला गांव में हरीराम प्रजापति के रिहायशी मकान में आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि एक लाख की गृहस्थी, 18 हजार की नगदी जल गए। बक्से में रखे जेवर काले पड़ गए हैं। बुधवार को घटना के समय गृहस्वामी हरिराम की पत्नी नीलम पास के हैंडपंप में नहा रही थी। तभी घर से धुआं उठता देखा। दौड़कर गई तो देखा कि वहां गृहस्थी का सामान जल रहा था। आवाज लगाने पर पास के दद्दा सिंह, बल्लू प्रजापति, रज्जू एवं मोहल्ले के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने पास के हैंडपंप से आधा घंटा बाद आग बुझा कर आग को काबू में किया। हरीराम प्रजापति ने बताया कि वह बाहर कमाता है। पत्नी नीलम ने मुझे सूचना दी है कि बक्से में रखे चांदी के जेवरात काले पड़ गए हैं। 18 हजार की नगदी व गृहस्थी का सामान जल गया है। चौकी इंचार्ज खप्टिहाकला हरीशरण सिंह ने बता...