महाराजगंज, नवम्बर 14 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी कस्बे में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्वामी विवेकानंद इंटर मीडिएट कॉलेज के समीप कस्बा निवासी मनीष अग्रहरि के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। यह घटना रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है। मकान के पिछले हिस्से से उठी लपटों ने देखते ही देखते तेजी पकड़ ली, जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। लोगों की सूझबूझ से हादसा टला। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों व कस्बे के लोगों ने मिलकर तत्परता से राहत कार्य शुरू किया। बाल्टियों से पानी डालकर ग्रामीणों ने आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश की, तभी सूचना पाकर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। लोगों के मुताबिक यदि मदद में थोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.