हरिद्वार, जनवरी 4 -- भगत सिंह चौक को कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारियों ने डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के संयोजन में यह ज्ञापन दिया गया। तिवारी ने कहा कि भगत सिंह चौक पूर्णतः रिहायशी एवं व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां बड़ी आबादी रहती है। कूड़ा डंपिंग जोन से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि भगत सिंह चौक-टिबड़ी मार्ग से कूड़ा डंपिंग जोन हटाकर किसी दूसरी जगह स्थापित किया जाए। इस मौके पर संजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, विनोद मलिक, ओमपाल सिंह सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.