लखनऊ, अप्रैल 6 -- विश्वासखंड के रिहायशी इलाके में चल रहे एचपी के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। धमाके से एसी के कंप्रेशर, कंप्यूटर स्क्रीन फटने से आसपास दहशत फैल गई। पड़ोस में रहे लोग अपने- अपने घर से निकलकर बाहर आ गए। अग्निशमन कर्मियों ने चार दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया। गोमतीनगर विस्तार के रसल कोर्ट अपार्टमेंट निवासी अंकित गोयल विश्वासखंड स्थित दो मंजिला मकान में एचपी का गोदाम चलाते हैं। गोदाम में कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी, एसी समेत अन्य सामान था। शानिवार रात करीब दो बजे गोदाम से लपटें निकलने लगी। आग की तपिश से एसी के कंप्रेशर धमाके के साथ फटे। आग की तपिश ने पड़ोस के मकान की खिड़की के शीशे चिटक गए। तेज आवाज सुन आसपास के लोगों की नींद खुल गई। वह अपने घर से निकलकर बाहर आए तो लपटें और धुएं का गुबार देख उनके होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.