अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, संवाददाता। जवाहर कालोनी के निवासियों ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली अर्बन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खाली प्लॉट में कूड़ा डालने का विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कालोनी वासियों ने रविवार को हंगामा भी किया। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदारों से इस समस्या के समाधान की मांग की है। कांग्रेस नेता अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर का कहना है क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा अर्बन कंपनी द्वारा उठाया जा रहा है। आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जवाहर कालोनी के निकट क्लाक प्लॉट में डाला जा रहा है। जवाहर कॉलोनी निवासी विवेक सिंह ने 18 जनवरी को डीएम व नगर आयुक्त मानव अधिकार आयोग से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि रविवार को कॉलोनी निवासियों द्वारा कूड़ा डालने...